चेयरमैन सन्देश

वर्तमान युग में मानव अपने जीवन और पर्यावरण में सुधार हेतु संधर्शरत है, कोई भी राश्ट्र पर्यावरण के परिप्रेक्ष्य में विकसित न होने तक विकासशील नहीं हो सकता है। मानव संसाधन एवं विकास का आधार उस राश्ट्र की विज्ञान एवं तकनीकी शिक्षा का उच्चीकरण अधिक से अधिक प्रचार एवं प्रसारण है। आज के युग में तकनीकी शिक्षा की महती आवश्यकता है। तकनीकी शिक्षा का प्रसारण एवं उपयोग हम अपने अधिक से अधिक नवयुवकों को प्रशिक्षण देकर कर सकते हैं। इस हेतु अनेक प्रकार की तकनीकी शिक्षण की अभिलाशा पूर्ण करने हेतु तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता एवं मूल उद्देश्य को दृश्टिगत रखते हुए आधुनिक संसाधनों व उपकरणों से सुसज्ति प्रयोगशालाओं एवं उच्च शिक्षा प्राप्त अनुभवी शिक्षक/ प्रशिक्षकों द्वारा छात्रों को प्रशिक्षण देकर इस क्षेत्र एवं राश्ट्र के उत्थान हेतु पी.के. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के सानिध्य में पी.के. पॉलीटेक्निक संस्था को संस्थापित किया है।

मैं आपके सहयोग से पूर्ण विश्वास के साथ आशान्वित हूँ कि पी.के. पॉलीटेक्निक संस्था इस क्षेत्र एवं राश्ट्र के विकास में ’मील का पत्थर’ सिद्ध होगी। हमारा मूल लक्ष्य है कि तकनीकी शिक्षा में अधिक से अधिक नवयुवकों को प्रशिक्षित कर योग्य एवं पारंगत बनाना। आइये हम सब इस क्षेत्र में तकनीकी शिक्षा को आगे बढ़ाकर राश्ट्र निर्माण में सहभागी बनें। किसी महापुरूष ने कहा है कि – ’लक्ष्य प्राप्त होने तक कठिन परिश्रम करो

जे.पी. शर्मा चेयरमैन